MP बृजमोहन अग्रवाल ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में ही इंटरनल इनोवेशन सेल बनाने का दिया सुझाव

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में ही इंटरनल इनोवेशन सेल बनाने का सुझाव दिया है। आगे उन्होंने कहा, आज संसद में AICTE की इंटर्नशिप पालिसी को लेकर स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स के मद्देनज़र केंद्र सरकार के समक्ष अपने सुझाव रखे।

पालिसी के अनुसार इन इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों अनिवार्य इंटर्नशिप करनी पड़ती है। लेकिन अधिकतम कालिजों द्वारा इन छात्रों को कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई जाती। “पे-फॉर-सर्टिफिकेट” मार्केट को समाप्त करने हेतु इंजीनियरिंग कॉलेजों में ही “इंटरनल इनोवेशन सेल” बनाकर ही इंडस्ट्री इंटर्नशिप जैसा ही वातावरण बनाकर इंटर्नशिप का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *