जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा (गोलू) जायसवाल ने जलाई अखंड ज्योत
बलौदाबाजार, जनपद पंचायत बलौदाबजार अंतर्गत ग्राम करमदा में 09 दिवसीय श्री नवधा रामायण प्रतियोगिता दिनांक 10.03.2026 से 19.03.2026 तक आयोजित है जिसके सुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल उपस्थित हुई, उनके आगमन पर ग्राम वासियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ग्राम के महिलाआंे के द्वारा कलश यात्रा करते हुए सम्पूर्ण ग्राम का भ्रमण किये। नवधा रामायण प्रतियोगिता का सुभारंभ मुख्य अतिथि आकांक्षा जायसवाल ने द्वारा अखंड ज्योत जलाकर की। रामायण प्रतियोगिता के सुभारंभ से सम्पूर्ण ग्रामवासी रामनाम संर्कितन में मग्न हो गये। आयोजित श्री नवधा रामायण प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ सुगम संगीत एवं लोक संगीत प्रस्तुत करने वाले टोलियों के लिए अलग-अलग इनाम रखा गया है।
उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने रामायण के महत्व के बारे मे बताया और काहा की भगवान राम की सम्पूर्ण जीवन हमे सत्य के मार्ग पर चलना सीखाती है। रामायण के प्रत्येक अध्याय हमे श्रेष्ठ जीवन यापन हेतु प्रेरणा देती है।
’’तुलसी इस संसार में पांच रत्न है सार, साधु मिलन और हरि भजन दया दीन उपकार’’
आयोजिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत सदस्य राजेश कुमार नेताम जी उपस्थित रहें एवं सरस्वती चंद्रिका वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत करमदा, रामप्रसाद साहू, रामनाथ सोनी, भुखन लाल यादव, माखन वर्मा, चतुर सिंह साहू महावीर साहू, रिखीराम वर्मा एवं अन्य ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहें।