दीवार से सिर टकराकर महिला की हत्या, पति अरेस्ट

कोरबा। जिले में पति ने कैरेक्टर पर शक के चलते पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पहले डंडे से पत्नी के सिर पर वार किया, फिर सिर दीवार में पटक दिया। जिससे गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पसान थाना क्षेत्र के सारिसमार गांव की है। जानकारी के अनुसार, नन्नू कूजूर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, 9 मार्च 2026 की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच वो अपने चाचा राजूलाल कूजूर के घर से मुर्गा-भात खाकर अपने घर लौट गया था। उसी रात राजूलाल कूजूर और उनकी पत्नी उर्मिला बाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद के दौरान आरोपी राजूलाल ने लकड़ी के डंडे (बहिंगा) से पत्नी के सिर पर वार किया और उसका सिर दीवार में भी पटक दिया। इससे उर्मिला बाई को गंभीर चोटें आईं और घटना स्थल पर ही उर्मिला बाई की रात करीब 3 बजे मौत हो गई। अगले दिन 10 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे आरोपी ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर नन्नू मौके पर पहुंचा, जहां उर्मिला बाई मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोट के निशान थे। घर की दीवार पर भी खून के निशान पाए गए।

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजूलाल कूजूर (37) निवासी सारिसमार के खिलाफ अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चरित्र शंका के कारण पत्नी को डंडे से मारकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *