रायपुर में 20 से ज्यादा रेस्टॉरेंट बंद

रायपुर। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी दिखाई देने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण शहर के 20 से ज्यादा रेस्टॉरेंट बंद हो गए हैं, जिससे होटल और फूड व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार रायपुर में 100 से अधिक बड़े रेस्टॉरेंट संचालित होते हैं। इनमें से कई रेस्टॉरेंट को कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। गैस की कमी के कारण रसोई संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।

इस स्थिति का असर शादियों के सीजन पर भी पड़ रहा है। कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आयोजन प्रभावित हो रहे हैं। कई कैटरर्स को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। वहीं शहर के बड़े होटलों की बात करें तो उनके पास फिलहाल केवल 2 से 3 दिन का ही कमर्शियल गैस सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और भी रेस्टॉरेंट और होटल प्रभावित हो सकते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *