CM साय ने अफीम खेती मामले में दिया बड़ा बयान, गलत काम करने वाले चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग। पुलिस ने अफीम की खेती करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकर (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष दुर्ग) सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मुद्दे को प्रदेश के सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। अब इस मामले में सीएम साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से ही हर पकार के अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। हालिया घटना में भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और मामले की जांच जारी है। जांच में यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा-झेंझरी गांव में अफीम की खेती के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इसमें शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें भाजपा नेता विनायक ताम्रकार भी शामिल हैं, जिन पर आरोप है कि उनकी देखरेख में ही यह खेती हो रही थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *