रमन सिंह के निवास पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका ने उनका कुशलक्षेम जाना

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के निवास पहुंच कर उनका कुशलक्षेम जाना। डॉ. सिंह की कुछ दिन पहले सर्जरी हुई थी। चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। इसी कारण वे कुछ समय तक विधानसभा के नियमित कामकाज से दूर रह सकते हैं। इधर अवकाश के बाद विधानसभा का सत्र 9 मार्च से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में डॉ. रमन सिंह की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन सभापति द्वारा किए जाने की संभावना है।

मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर रमन सिंह से आत्मीय भेंट की और कुशलक्षेम जाना। रमन सिंह ने कहा, इस आत्मीय मुलाकात एवं स्नेहिल संवाद के लिए आपका आभार।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *