बढ़ती महंगाई व गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का तीखा हमला

आज जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई एवं घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार सुश्री सुमित्रा घृतलहरे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ रहा है।

पूर्व अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम Shailesh Nitin Trivedi ने कहा कि देश के कई भाजपा शासित राज्यों में उनके नेताओं के संरक्षण में नशे का कारोबार और विभिन्न प्रकार के अवैध व्यापार धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़े स्तर पर अफीम की खेती का मामला सामने आना अत्यंत गंभीर विषय है, जिसमें भाजपा से जुड़े व्यक्ति का नाम सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि जांच एजेंसियां पूरे प्रदेश में निष्पक्षता के साथ जांच करें तो कई भाजपा नेताओं के अवैध कारोबार की सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी।

पूर्व अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। केंद्र सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाकर केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि से आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लिए जाएं, अन्यथा कांग्रेस पार्टी आम जनता के हित में आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विधायक कसडोल संदीप साहू ब्लॉक कांग्रेस कमिटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरी भृगु जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला सुखदेव साहू गेवेंद्र संतोष तिवारी सुभाष राव नीरज बांधे जीतेन्द्र नवरत्न समीर अग्रवाल पिंटू वर्मा नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा रविंद्र नामदेव राजेश साहू रिंकू वर्मा सुनील कुर्रे ब्लॉक अध्यक्ष भानु वर्मा राहुल नेगी जय सींग ठाकुर अजय भारती शैलेन्द्र ध्रुव संतोषखिलावन जायसवाल मनीष साहू दिलीप सोनी सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *