मिठाई व्यवसायी के घर चोरों का धावा, 5 लाख कैश और जेवर पार

सरगुजा। बतौली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने राजेश स्वीट्स के संचालक राजेश गुप्ता के घर को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपये नगद और जेवरात की चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे राजेश गुप्ता अपने परिवार के साथ घर से बाहर खाना खाने गए थे। लगभग 10 बजे जब वे वापस लौटे, तो घर के अंदर से आवाज सुनाई दी और सामने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। शक होने पर उन्होंने तुरंत घर को बाहर से बंद कर दिया, जिससे दो चोर अंदर ही फंस गए।

कुछ देर बाद घर के अंदर मौजूद चोरों ने जोर-जोर से तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे घबराकर राजेश गुप्ता और उनका परिवार घर से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस बीच चोरों ने खिड़की तोड़कर घर से भागने में कामयाबी हासिल कर ली और नगद व जेवरात समेत लगभग 5 लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में जांच शुरू की। पुलिस ने रात भर चोरों की तलाश में खोजबीन की, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *