रायपुर। सुन्दरलाल शर्मा उ. मा. विद्यालय सुंदर नगर में मिली अनियमितता पर डीईओ ने केन्द्राध्यक्ष को बदल दिया है। माशिमं सचिव के प्रतिवेदन पर शास.उ.मा.वि. डंगनिया की प्राचार्य अल्का त्रिवेदी नई केंद्राध्यक्ष होंगी।
इससे पहले हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2025-26 के लिए शहजादे एजाज, व्याख्याता शास.जे.आर.दानी कन्या शाला को सुन्दरलाल शर्मा उ. मा. विद्यालय में केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया था । परीक्षा के दौरान केन्द्र निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमिता के कारण व निरीक्षण दल से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर उनके स्थान पर त्रिवेदी को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया है।
