सूरजपुर। एक सड़क दुघर्टना में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भुनेश्वरपुर में पदस्थ शिक्षिका शिखा त्रिपाठी (32) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शिक्षिका के पांच वर्षीय बेटे को गंभीरावस्था में अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।
मृतिका शिक्षिका संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर के कुलसचिव की सुपुत्री हैं। इस घटना के बाद नगर में शोक की लहर दौड़ गई। यूकेलिप्टस की अवैध तस्करी में लिप्त टैक्टर को चालक और परिचालक सहित पुलिस ने हिरासत में लेकर वाहन को थाने में खड़ी करा दी है।
इस हृदयविदारक घटना ने पूरे नगर को शोक में डुबो दिया। जहां सड़क दुघर्टना में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भुनेश्वरपुर में पदस्थ शिक्षिका शिखा तिवारी अपने मासूम बच्चे के साथ रामानुजनगर स्थित अपने किराए के आवास से स्कूल भुनेश्वरपुर के लिए निकली स्कूटी से निकली थी कि कौशलपुर एमपी ट्रैक्टर गैरेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे अवैध लकड़ी तस्करी में प्रयुक्त मॉडीफाइड टैक्टर क्रमांक यूपी 12 बीडब्लू 2352 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चालन करते हुए सामने ठोकर मार दी।