मां की साड़ी को मौत का फंदा बनाकर झूली बेटी, सदमे में परिवार

खैरागढ़। जिले के खैरागढ़ ब्लॉक से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात लगभग 8 बजे की है। छात्रा ने पहले अपने पिता को चाय बनाकर दी। इसके बाद “मैं पढ़ाई करने जा रही हूं” कहकर वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बाद जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों को संदेह हुआ।

दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो छात्रा अपनी मां की साड़ी के सहारे कमरे के मेयार (छत की लकड़ी) से बने फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और सहेलियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *