दांत से काटकर छात्रा ने खुद को अपहरणकर्ता से बचाया

सूरजपुर। विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। वारदात में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला स्टेशनपारा में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत नाबालिग छात्रा जब स्कूल जा रही थी तो प्रातः दस बजे कार में सवार चार युवक उसे रोककर कुछ सुंघने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन छात्रा ने युवक का हाथ दांत से काट दिया और हाथ छूटते ही वह तेजी से विद्यालय में प्रवेश कर गई और शिक्षक को घटना की जानकारी दी।

शिक्षक ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल परिजनों को इस मामले की जानकारी दी और पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश जैसी घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में फैल गई और अनहोनी की आशंका से लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अपहरण और किसी अनहोनी के खबर ने पुरे विश्रामपुर में डर का माहौल पैदा कर दिया पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए पूछताछ शुरू करते हुए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी और शक के आधार पर एक कार को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करने लगी।

नाबालिक बच्ची व परिजनों सहित स्कूल के टीचर से पूछताछ में पुलिस को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं होने व नाबालिक लड़की द्वारा अपने बयान को बार-बार बदलने पर पुलिस को संदेह होने लगा। पांच घंटे तक नाबालिक से पूछताछ पर पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई भी ऐसी जानकारी नहीं मिल पाया जिससे ये स्पष्ट हो सके की अपहरण की कोई कोशिस भी हुई है। थाना प्रभारी प्रकाश राठौर ने बताया कि हम सभी एंगल से जांच कर रहें है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *