रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के अंतर्गत केलो नदी पर दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 8 करोड़ 19 लाख 64 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-रायगढ़ अंतर्गत केलो नदी पर जेलपारा एनीकट के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 85 लाख 79 हजार रुपए स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्य से एनीकट का मरम्मत एवं समस्त क्षतिग्रस्त गेट का पुर्ननिर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
विकासखण्ड-पुसौर के अंतर्गत केलो परियोजना के टंगापाली विरतक नहर के कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 33 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्यों के पूरा हो जाने पर योजना की रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 1151.53 हेक्टेयर में 258.53 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी।
लाइवलीहुड कॉलेज के लिए ग्राम सारबहरा में भूमि चयन
जिले में लाइवलीहुड कॉलेज भवन के लिए पेंड्रारोड तहसील के ग्राम सारबहरा में शासकीय आबादी भूमि खसरा नम्बर 14/1 एवं 15/1 कुल रकबा 5.00 भूमि का चयन किया गया है। इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति या संस्था को कोई आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्ति लिखित में 11 मार्च 2026 तक न्यायालय तहसीलदार पेण्ड्रारोड में प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।