रायपुर। मंदिर हसौद में महिला की संदिग्ध मौत हुई है। मृतिका का नाम पुनकी पटेल बताया जा रहा है। बेटे पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हत्या कर लाश को फांसी पर लटकाना बताया जा रहा है। PM रिपोर्ट के बाद हत्या का खुलासा होगा। फ़िलहाल पुलिस ने बेटे को पुलिस हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। पूरा मामला मंदिर हसौद थाना इलाके का है।