छत्तीसगढ़: 10वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, इतने स्टूडेंट देंगे इम्तिहान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है। आज 21 फरवरी को दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। जिसको लेकर परीक्षा केंद्रों में हलचल शुरू हो गई है। इस साल परीक्षा के लिए 6,839 स्कूलों से 3,21,571 स्टूडेंट एग्जाम देंगे। जिसको लेकर पूरी तरह से तैयारी शुरू हो गई है। राज्यभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं अकेले रायपुर में 151 परीक्षा केंद्र ​बनाए गए हैं। कई केंद्रों पर बच्चों को तिलक लगाकर मनोबल बढ़ाते नजर आए। वहीं दूसरी ओर परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी दिख रही है।

आपको बता दें कि इस बार रायुपर में कुल 27,519 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। छात्रों की सुविधा और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिले में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 13 मार्च तक चलेगी।

परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और गोपनीयता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचने और प्रवेश पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 12वीं के एग्जाम हुए थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *