सुंदरनगर में निवेश के नाम पर ठगे लोग, निजी कंपनी ने बुक स्कैनिंग

सुंदरनगर। सुंदरनगर और आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों लोगों ने एक निजी कंपनी पर निवेश और प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में सामूहिक शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस उप-अधीक्षक सुंदरनगर को मामले को लेकर 14 नवंबर, 2025 को शिकायत पत्र सौंपकर मामले में जांच करते हुए कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई थी। डीएसपी सुंदरनगर को डेढ़ दर्जन शिकायतकर्ताओं द्वारा दी शिकायत के अनुसार एक निजी कंपनी, जिसका मुख्य कार्यालय पंजाब में बताया गया है।

सुंदरनगर में शाखा के माध्यम से लोगों को बुक स्कैनिंग और प्रिंटिंग प्रोजेक्ट देने का झांसा दिया। उन्हें घर बैठे काम और हर महीने निश्चित भुगतान की बात कही। कंपनी के एजेंटों ने निवेश को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए विभिन्न बैंक खातों में राशि जमा करवाई। प्रारंभिक महीनों में कुछ लोगों को आंशिक भुगतान भी किया गया। इसके बाद अचानक भुगतान बंद कर दिया गया और कंपनी के प्रतिनिधि संपर्क से बाहर हो गए। शिकायतकर्ताओं में उदय, अक्षय, जुबिन, अमन, अंशुल, दीप, विजय, हेमराज, नंदलाल, चमनलाल, अशोक, बालक राम, पवन, अनिल और विनोद सहित अन्यों ने बताया कि उन्होंने अपने निजी खर्च पर कम्प्यूटर, प्रिंटर और अन्य कार्यालय उपकरण खरीदे थे। अब कई महीनों से न तो काम मिल रहा है और न ही जमा की गई राशि लौटाई गई है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *