ITBP जवान लापता, मोबाइल बंद

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। पंजाब में तैनात आईटीबीपी का एक जवान छुट्टी पर घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। जवान ने 7 फरवरी की रात परिजनों से फोन पर रायपुर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यूपी के गोरखपुर में उनका सामान मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है। चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम कसावाही निवासी जवान विनोद कुमार गोटी वर्तमान में पंजाब के लुधियाना स्थित आईटीबीपी पोस्ट पर पदस्थ है।

जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी की रात करीब 10 बजे उन्होंने परिजनों से फोन पर बातचीत कर बताया था कि वे छुट्टी लेकर घर लौट रहे हैं। रायपुर पहुंचने के बाद उन्हें लेने आने के लिए कहा था। अगली सुबह जब उनके पिता ने संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। परिजनों ने लगातार संपर्क करने का प्रयास किया इसी बीच रेलवे पुलिस गोरखपुर ने कॉल रिसीव कर जानकारी दी कि जवान का रेलवे से संबंधित सामान गोरखपुर में मिला है, जिसे छोड़कर वे कहीं चले गए हैं। सूचना मिलते ही चिंतित परिजन गोरखपुर पहुंचे, लेकिन वहां भी जवान का कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजन उनका सामान लेकर वापस कांकेर लौट आए हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *