रायपुर। रोजगार की तलाश में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा आज 20 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशंस प्रा. लि., चतुर्थ तल, मल्टीलेवल पार्किंग, गांधी चौक, कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में आयोजित होगा।
कैंप का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में Technotask Business Solutions Pvt. Ltd. और ITM Edutech India Ltd. द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें 12वीं पास से लेकर स्नातक योग्यताधारी युवा भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। यह कैंप पूरी तरह से निःशुल्क है।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले में नियुक्ति दी जाएगी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बॉयोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।