येलो कलर के डीप नेक टॉप में मोनालिसा ने ढाया कहर, फैन्स बोले- अब बस भी करों.

भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा मनोरंजन जगत की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। जब भी मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज साझा करती हैं, वे वायरल हो जाती हैं। इसी बीच इंस्टाग्राम पर मोनालिसा ने अपनी कुछ फोटोज साझा की हैं, जिसमें अभिनेत्री फ्रिल टॉप पहने कातिलाना अंदाज़ में नजर आ रहीं हैं।
वही इन फोटोज में  मोनालिसा ने यलो कलर का डीप नेक फ्रिल टॉप और प्लाजों पहन रखा है। इस गैटउप में अभिनेत्री बहुत ही आकर्षक नजर आ रहीं हैं। हमेशा अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चाओं में रहने वाली मोनालिसा का यह लुक प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। मोनालिसा के इस पोस्ट पर प्रशंसक कमेंट कर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री ओइंद्रिला सेन ने ‘Sexyy’ कमेंट किया है।

वही मोनालिसा की फोटो पर एक अन्य शख्स ने लिखा, “आप भोजपुरी की क़्वीन हो।” मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वे प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं तथा उनके लिए इंस्टा पर फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। मोनालिसा की यही अदाएं उनके प्रशंसकों को हमेशा दीवाना बनाए रखती है तथा प्रशंसक भी उनकी नई फोटो एवं वीडियो देखने की बेसब्री से प्रतीक्षा करते रहते हैं। बता दे कि मोनालिसा ने केवल भोजपुरी ही नहीं बल्कि कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। मोनालिसा ने हिंदी के कई टेलीविज़न सीरियल्स में भी अपना जलवा बिखेरा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *