अंबिकापुर। जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां क्षेत्र के कई इलाकों में सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था।
इसी बीच पुलिस ने इलाके में छापेमारी की, इस दौरान उन्होंने सेक्स रैकेट में शामिल पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
आपको बता दें कि इससे दो महीने पहले ही पुलिस ने अंबिकापुर में एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। जानकारी के मुताबिक़ कोतवाली पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर आकाशवाणी चौक के पास औचक छापेमारी की तो वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो देह व्यापर में लिप्त एक महिला समेत सात लोगों को तत्काल हिरासत में लिया था। पुलिस ने होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को भी अरेस्ट किया था।