रायपुर में अधेड़ डिजिटल अरेस्ट का शिकार, 17 लाख की ठगी

रायपुर। टिकरापारा निवासी अधेड़ को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 17.15 लाख रुपए ऐंठ लिए। वार्ड 54 के मोती नगर निवासी शरद कुमार तिवारी 55 ने बीती आधी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार शरद को 15 फरवरी को 10.30 बजे एक फोन कॉल आया‌। 9356675181 के कालर ने शरद को मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त होने की जानकारी देकर डिजिटली अरेस्ट बता कर बचने के लिए 17,15000 रूप‌ए अपने बताए एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया। कल रात 1.35 बजे टिकरापारा थाने में शरद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस धारा 318-4,319-2,340-2 का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *