ब्लेड से गला रेता और कुएं में कूदा युवक, खौफनाक सुसाइड

कोरबा। अंधविश्वास और मानसिक अशांति का एक भयावह मेल कोरबा के बेंदरकोना गांव में देखने को मिला। यहां एक युवक ने न केवल अपना गला रेत लिया, बल्कि लहूलुहान हालत में कुएं में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मंगलवार का दिन ग्राम बेंदरकोना के निवासियों के लिए सामान्य था, लेकिन अचानक राम कृष्ण कुर्रे (रामकिशन) ने एक धारदार चाकू उठाया और अपने ही गले पर वार कर दिया। जैसे ही गले से खून की धार निकली, राम कृष्ण बदहवास होकर गलियों में भागने लगा।

ग्रामीणों ने उसे इस हालत में देखा तो वे दंग रह गए। इससे पहले कि कोई उसे पकड़ पाता या मदद कर पाता, वह भागते हुए गांव के कुएं के पास पहुंचा और उसमें छलांग लगा दी। कुएं में कूदने की खबर मिलते ही वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और राम कृष्ण को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और संजीवनी 108 को दी गई। डायल 112 की टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची और आधे रास्ते से ही युवक को अपनी गाड़ी में शिफ्ट कर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *