जीवन के व्यस्त समय में से समय निकालकर हमें करनी चाहिए भगवान की पूजा अर्चना- पंडित भोला शंकर तिवारी शक्ति
सक्ती-छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग शक्ति में पदस्थ एवं अंचल के सुप्रसिद्ध पंडित, भागवत कथा आचार्य पंडित भोला शंकर तिवारी के निवास पर 6 दिसंबर को भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम विधि विधान पूर्वक संपन्न हुआ, इस दौरान सुबह से ही तिवारी परिवार के सदस्यों सहित आसपास के शिव भक्तों ने इस पूजा- अर्चना कार्यक्रम में शामिल होकर रुद्राभिषेक किया, तो वही पंडितों की टोली ने भी पंडित भोला शंकर तिवारी के निवास पर आयोजित इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम को मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया, इस अवसर पर तिवारी परिवार के पंडित भोला शंकर तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी सहित महिलाएं एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे, ज्ञात हो कि पंडित भोला शंकर तिवारी द्वारा प्रतिवर्ष अपने निवास पर भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम करवाया जाता है

तथा 6 दिसंबर को हुए इस आयोजन में जहां दोपहर समय भंडारा- प्रसाद का भी आयोजन किया गया, तो वहीं देर शाम तिवारी निवास में भगवान भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध जस गीत गायक संतोष दास महंत एंड ग्रुप ने बाबा भोलेनाथ सहित भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया, तथा कड़कड़ाती ठंड के बावजूद देर रात तक तिवारी निवास में आयोजित इस भजन संध्या कार्यक्रम का आनंद लेने डटे रहे तो वही तिवारी निवास में आयोजित इस बाबा भोलेनाथ की रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना कार्यक्रम को लेकर भी पूरे मोहल्ले में भारी उत्साह रहा, पंडित भोला शंकर तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि बाबा भोलेनाथ की भक्ति हम सभी को करनी चाहिए तथा शिव जी के रुद्राभिषेक के माध्यम से जहां हम सभी शिवजी की आराधना करते हैं, तो वही पूजा पाठ के माध्यम से मन को भी शांति मिलती है, एवं हम सभी इस माध्यम से अपने परिवार तथा क्षेत्र की भी खुशहाली, सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना प्रभु से करते हैं, पंडित भोला शंकर तिवारी के अनुसार मनुष्य को अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर भगवान की पूजा अर्चना एवं आराधना अवश्य करनी चाहिए तथा बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है, तथा श्रावण मास में लोग बाबा भोलेनाथ की आराधना करते हैं तो वहीं रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के माध्यम से भी बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है, उल्लेखित हो की शक्ति अंचल सहित पूरे क्षेत्र में पंडित भोला शंकर तिवारी एक प्रतिष्ठित भागवत कथा वाचक के साथ ही पूजा अर्चना के कार्यों में सदैव अग्रणी रहते हैं, तथा सार्वजनिक आयोजन हो या की धार्मिक आयोजन हो पंडित भोला शंकर तिवारी सक्रिय रुप से अपनी भागीदारी करते हैं
