शहर के 4 स्थानों पर विशेष टीकाकरण शिविर लगाकर घर-घर भी लगाया गया टीकाकरण
सक्ती-जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र शक्ति में 7 दिसंबर को कोविड-19 टीकाकरण का विशेष महा अभियान चलाया गया इस दौरान शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, नाका चौक स्थित विद्युत मंडल कार्यालय एवं वार्ड क्रमांक 2 कसेर पारा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में विशेष शिविर लगाकर लोगों को टीकाकरण किया गया, तथा इस टीकाकरण शिविर में प्रथम एवं द्वितीय डोज वालों का भी काफी संख्या में टीकाकरण किया गया साथ ही शहर के वार्ड क्रमांक 4 सहित अनेकों स्थानों पर घर घर जाकर भी लोगों को टीका लगाया गया एवं टीका के प्रति जागरूक किया गया इस कार्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति, नगर पालिका शक्ति, स्थानीय प्रशासन शक्ति ,जनप्रतिनिधि गण विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य लोगों ने अपना योगदान दिया तो वहीं शहर में कोविड-19 टीकाकरण के इस विशेष महाअभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया तथा कोविड-19 महामारी के बाद शहर में हुए इस टीकाकरण शिविर में ऐसे अनेकों लोग मौजूद थे जिन्होंने पहला टीकाकरण नहीं करवाया था तथा जिन लोगों ने पहला टीकाकरण करवा लिया था उन्होंने दूसरी डोज इस शिविर के माध्यम से लगवाई तथा स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि आप अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें
