रेलवे फाटक से 12 दिन आवागमन बंद

भिलाई। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत कुम्हारी से भिलाई किमी. 842/8-10 (कुम्हारी से भिलाई की ओर ) स्थित मानव सहित समपार संख्या 430 कुगदा फाटक में बेहतर सड़क आवागमन सुविधा के लिए रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. इसके फलस्वरूप यह समपार फाटक 15 से 26 फरवरी तक 12 दिनों के तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा.

वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उक्त समपार फाटक के निकट रायपुर की ओर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर समपार फाटक क्र. 429 (परसदा गेट) स्थित है एवं दुर्ग की ओर लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर समपार फाटक क्र. 436 (उरला गेट) पर अंडरब्रिज निर्मित है तथा उसका उपयोग आवागमन के लिए किया जा रहा है. इसलिए समपार फाटक संख्या 430 के आस-पास से आवगमन करने वाले लोगों को असुविधा नहीं होगी.

यह भी पढ़े

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए कुल 38 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था. इन पदों के लिए जारी प्रतीक्षा सूची के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों कि 17 फरवरी को अपरान्ह 12 बजे से मेरिट के आधार पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी. काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा रिक्त पदों के विरुद्ध पदस्थापना स्थल का चयन भी किया जाएगा. यह पूरी प्रक्रिया कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के सभागार में संपन्न होगी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे तक उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं, ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके. इसके साथ ही उक्त विज्ञापित पदों में से पांच पदों हेतु दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित / कौशल परीक्षा संवर्गवार मेरिट सूची व परीक्षा समय सारणी विभागीय वेबसाईट में प्रकाशन किया गया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *