नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, रेप पीड़िता ने घर में दिया बच्चे को जन्म

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक 15 साल की लड़की रेप के बाद गर्भवती हो गई और उसने अपने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया. समर्थ पुलिस स्टेशन के ऑफिसर के मुताबिक नाबालिग लड़की घर पर थी और उसने बच्चे को जन्म दिया. खबर है कि उसने खुद ही गर्भनाल काट दी थी. बाद में उसके परिवार वालों को नवजात बच्चा खिड़की के पास मिला.

पीड़िता की बड़ी बहन, जो उस दिन अपने ससुराल से घर आई थी. उसने बच्चे को देखा और अपनी छोटी बहन को भरोसे में लिया. जिसके बाद नाबालिग ने बताया कि नाना पेठ के एक 24 साल के आदमी ने उसे प्यार का झांसा देकर रिश्ते में फंसाया और बार-बार उसके साथ रेप किया. जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई.

लड़की के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मां और नवजात दोनों का हॉस्पिटल में मेडिकल एग्जामिनेशन किया गया. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. रिश्तेदारों द्वारा दी गई जानकारी और मेडिकल टेस्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

पुलिस सब-इंस्पेक्टर निकिता उइके मामले की जांच कर रही हैं. आरोपी नाना पेठ का रहने वाला है. जिस पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *