अल्ट्राटेक रावन सीएसआर , मैट्स यूनिवर्सिटी , विजन स्किल एकेडमी एवं दीवा कालेज के संयुक्त तत्वाधान में हायर सेकेडरी स्कूल गूमा एवं नेवारी में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 310 विद्यार्थियो की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बदलते करियर विकल्पों , नई रोजगार संभावनाओं और उनकी रुचि व क्षमता के आधार पर सही करियर मार्ग चुनने में सहायता प्रदान करना था।
कार्यक्रम में मैट्स यूनिवर्सिटी से दीपांशु शर्मा असिसटेंट प्रोफेसर , प्राची उपाध्याय एकेडमिक काउंसलर , शिवांगी तिवारी असिसटेंट प्रोफेसर , विजन स्किल एकेडमी से राहूल सिंग एवं दीवा कालेज तिल्दा से दीपा पाण्डेय ने आर्टीफिशियल इंटीलिजेंस , इंजीनियरिंग, मेडिकल , कॉमर्स , आर्ट्स , स्किल‑डेवलपमेंट, सरकारी सेवाएँ , उद्यमिता तथा आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों के उपयोगी जानकारी दी।
सत्र के दौरान छात्रों को करियर चयन की प्रक्रिया , लक्ष्य निर्धारण , समय प्रबंधन , तथा प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित सुझाव भी दिए गए।
कार्यक्रम में गुमा के प्राचार्य एस के खटकर एवं नेवारी के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम में 310 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इसे प्रेरणादायी व ज्ञानवर्धक बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव , अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय तथा गुमा के शिक्षक डीपी साहू, प्रमोद देवांगन, मंजू चौहान, ममता ध्रुव, संतराम साहू एवं नेवारी स्कूल के शिक्षक वाय पी साहू , सारिका सोम एवं जयलक्ष्मी तथा सीएसआर टीम से हेमलता ध्रुव एवं सुरेन्द्र यादव की भूमिका रही।
