बिलासपुर में युवक ने किया सुसाइड, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी

बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार देर शाम जब छात्र के दोस्त उससे मिलने पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। मृतक की पहचान आकाश कुमार पंडा (26), निवासी ग्राम अमलीडीह (घरघोड़ा, जिला रायगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आकाश कपिल नगर में अकेले रहकर पढ़ाई करता था।

सोमवार शाम जब उसके दोस्त उससे मिलने पहुंचे, तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो दोस्तों को अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की से देखने पर आकाश का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, परिजनों ने रायगढ़ से बिलासपुर पहुंचने तक दरवाजा न खोलने का आग्रह किया था। परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे खुदकुशी के कारणों पर रहस्य बरकरार है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *