पिछले 24 घंटे मौसम शुष्क रहा छत्तीसगढ़ में

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. नमीयुक्त हवा का प्रभाव बढ़ने के बाद शहर में दिन का तापमान रात से दोगुना हो गया है. अगले दो से तीन दिन तक बढ़ोतरी होने की संभावना है और चार डिग्री नीचे दर्ज किए जा रहे अंबिकापुर के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है.

राज्य में आने वाली हवा अपनी दिशा बदल-बदलकर प्रवेश कर रही है. इसकी वजह से कभी तापमान में कमी तो कभी बढ़ोतरी महसूस हो रही है. आने वाले दिनों में हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. अब दिन में ठंड वाली स्थिति पूरी तरह गायब हो चुकी है और रात का मौसम भी सामान्य हो चुका है.

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटो के दौरान मौसम शुष्क रहा. बात करें सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान की तो यह दुर्ग में 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. वहीं सेसबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 07.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान कहीं भी बारिश या तेज हवा जैसी गतिविधि पर विराम रहा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *