अभिषेक व आरती कर पूजा अर्चना की गई
बलौदाबाजार। स्थानीय जैन समाज के द्वारा आयोजित पंचकल्याणक महा महोत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ, मन्दिर में भगवान जी के महा अभिषेक कर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन समाज के वरिष्ठ जनों महिलाओं व युवकों के द्वारा पूजन व आरती की गई, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा भी स्न्नान व पूजन अभिषेक किया गया, नगर में आयोजित पांच दिवसीय आयोजन के दौरान अत्यंत धर्म व पूजन विधान से लोगो मे धार्मिकता का वातावरण निर्मित हुआ, वहीं मन्दिर की सुंदरता भी धार्मिक आस्था के साथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जैन समाज के द्वारा आयोजित इस विशाल पंच कल्याणक महोत्सव पर पूज्य मुनि महाराज जी के दर्शन व मन्दिर में कार्यक्रम पर जैन समाज के साथ नगर वासी भी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।