शैल कुमार पांडेय का विगत दिनों राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान हेतु नाम हुआ था प्रेषित
विज्ञान शिक्षक के रुप में राष्ट्रीय स्तर पर बना चुके हैं अपनी विशिष्ट पहचान
सक्ती-राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक सम्मान “राष्ट्रपति पुरस्कार” के अंतिम चयन तक पहुंचने वाले पूरे देश के 152 प्रतिष्ठित शिक्षकों को 10000 की पुस्तकें राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से जो कि एन ए टी भारत सरकार ,मानव संसाधन विकास मंत्रालय,स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग नई दिल्ली भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई। शिक्षकों के सम्मान स्वरूप यह शिक्षकों के लिए अति उपयोगी पुस्तकों का किट देश के प्रतिष्ठित शिक्षकों को दी गयी जिसमें जिले के राज्यपाल पुरष्कृत शिक्षक शैलकुमार पाण्डेय आदिवासी बालक आश्रम मसनिया खुर्द को भी राष्ट्रपति पुरस्कार के अंतिम चयन तक पहुंचने पर सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया है,जिसमें प्रतिष्ठित शिक्षकों को आगे की शिक्षकीय कार्य को निखारने विज्ञान गणित एवं अंग्रेजी जैसे विषयों को सहज व सरल बनाने में उपयोगी होगी,जांजगीर जिले के सक्ति विकासखंड के शा आदिवासी बालक आश्रम मसनियाखुर्द के प्रधान पाठक जो अपने विद्यालय में विभिन्न नवाचारी गतिविधि,जनसहभागिता,पर्यावरण संचेतना,खेल खेल में शिक्षा,कबाड़ से जुगाड़ ,खिलौना वाले गुरुजी में विशेष उपलब्धि प्राप्त किये है।उनके द्वारा नवीन संस्था आश्रम मसनियाखुर्द में ,खिलौना घर, सौ दिन सौ कहानी,किचन गार्डन, प्रिंट रिच शाला,एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया का रूपांतरण पर विशेष कार्य कर रहे है।

अभी भारत सरकार से पुस्तक प्राप्त कर अपने एवं अपने आश्रम को और प्रेरणादायक बनाने के लिये उत्साहित है,पुरस्कार स्वरूप प्राप्त सभी बुक आश्रम के पुस्तकालय कक्ष में सभी के लिये रखा जाएगा, उनका मानना है कि बच्चों को खेल खेल के माध्यम स्वच्छ वातावरण,आनंदमयी परिवेश दिया जाय तो बच्चे में स्वयं पढ़ने की रुचि जागृत होगी। छात्र स्वयं खोजी प्रवित्ति के अनुसंधान कर्ता बनेंगे। न्यू मजबूत होगी तो मंजिल भी मजबूत बनेगा बच्चों की न्यू प्राथमिक स्तर ही होता है।छात्रों में एक बार पढ़ने की रुचि जागृत होने पर पूरे जीवन काल मे वह अच्छा सोच लेकर आगे बढ़ेगा,भारत सरकार शिक्षा विभाग से प्राप्त इन ज्ञानवर्धक पुस्तक बच्चों को अवश्य ही नवीन प्रेरणा जागृत करेगी बच्चे हमारे कहानी कक्ष से अच्छे अच्छे विचार के साथ आगे बढ़ेंगे,प्रबंधन समिति अध्यक्ष संजय पटेल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी ,अनुविभागीय अधिकारी (रा) सक्ति रैना जमील एवं सक्ति के प्रतिष्ठित नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष) गिरधर जायसवाल अधिवक्ता, राजेश राजकुमार ,विजय पाण्डेय,आशीष दुबे राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका सीमा चतुर्वेदी कोरबा,बी आर सी बी आर लहरे सक्ति, मालखरौदा सविता त्रिवेदी सहायक बी ए ओ नीलिमा बड़गे ने बधाई प्रेषित करते हुए हर्ष जाहिर किया है, तथा पांडेय विज्ञान शिक्षक के रूप में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं, एवं वर्तमान में भी वे शिक्षा के क्षेत्र में काफी सक्रिय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं
