पहिया चोरी, खड़ी कार पर अज्ञात चोर का धावा

रायगढ़। अज्ञात चोर ने घर के बाहर खड़ी कार का चक्का चोरी कर लिया। रात में खाली प्लाट में कार खड़ी थी, तभी मौका पाकर अज्ञात चोर ने घटना को अंजाम दिया। सुबह मामले की जानकारी होने के बाद थाना में सूचना दी गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मस्ता गली दोरागा पारा का रहने वाला कपिलेश मिश्रा 32 साल कपिल ग्राफिक्स प्रिंटिंग प्रेस का संचालन करता है। जहां रविवार की रात को वह अपने स्वीप्ट कार से घर पहुंचा और हर दिन की तरह घर के पास खाली प्लाट में कार को खड़ी कर दिया।

इसके बाद सोमवार की सुबह जब वह बाहर निकला और कार को देखा, तो उसके कार के सामने व पीछे का एक-एक चक्का नहीं था। ऐसे में उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। तब वह समझ गया कि खड़ी कार के दोनों चक्का चोरी हो गया है। जिसके बाद कपिलेश मिश्रा कोतवाली थाना पहुंचा और मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया। वहीं बताया जा रहा है कि देर रात चोर ने घटना को अंजाम दिया है।जहां पुलिस ने घटना की सूचना पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *