जिम सूट पहने मुंबई की गलियों में नजर आईं नोरा फतेही

बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही फिल्मों के अलावा अपने बोल्ड अंदाज के लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके बोल्ड लुक भी हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। नोरा फतेही मुंबई की गलियों में भी स्पॉट होती रहती हैं। हाल ही में वह मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान नोरा फतेही इतना बोल्ड अंदाज में नजर आईं उनकी एक बार फिर से चर्चा में रही है।
सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नोरा फतेही का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी कार से उतरती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा फतेही ने अपना ब्लैक कलर का जिम सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने आंखों पर ब्लैक गॉगल भी कैरी किया हुआ है। वीडियो में नोरा फतेही का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है।

अभिनेत्री के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नोरा फतेही के लुक की जमकर तारीफ की है। the_harami_papa नाम के यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, ‘मार ही डालोगी मुझे।’ jaacquelinef143 ने लिखा है, ‘नोरा को ठंडन नहीं लगती है, हाये गर्मी।’ __bad.attitude___ ने लिखा है, ‘दिन पर दिन सेक्सी होती जा रही हैं।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *