आर्या 2′ के ट्रेलर को मिले 30 मिलियन व्यूज, सुष्मिता बोलीं – ‘I LOVE YOU’

सुष्मिता सेन-स्टारर ‘आर्या 2’ को देखने के लिए लोग बड़े बेताब है। यह एक ऐसी सीरीज है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और इस वेब सीरीज के ट्रेलर को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे यह स्पष्ट है कि इसे बहुत प्रिय किया जाने वाला है। वेब सीरीज के ट्रेलर को 30 मिलियन व्यूज मिले हैं जो सुष्मिता को बड़ा अच्छा लगा है। जी हाँ और इसी के चलते अदाकारा ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा है।
सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर दर्शकों को प्यार और सराहना के लिए धन्यवाद दिया। आप देख सकते हैं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए, अभिनेत्री ने एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, “आर्या 2 के सनसनीखेज ट्रेलर को सभी ने प्यार किया है! 30 मिलियन व्यूज का मील का पत्थर पार करना प्रशंसकों द्वारा बरसाए गए प्यार का प्रमाण है। और दुनिया भर के दर्शकों को मेरा प्यार ।” आगे सुष्मिता सेन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ आभार व्यक्त किया है और लिखा है- ‘मैं आप सभी से प्यार करती हूँ!!! #duggadugga आभार के साथ, #TeamAarya (sic)”।
आर्या 2 राम माधवानी द्वारा निर्मित और निर्देशित है। इस ‘आर्या’ के सीज़न दो में एक माँ की यात्रा में उसे यह पता चलता है कि उसे अपने परिवार और बच्चों की रक्षा के लिए अपराध और दुश्मनों की अंधेरी दुनिया से लड़ना होगा। इस सीरीज में सुष्मिता के अलावा सिकंदर खेर, विकास कुमार, मेयो साराओ, अंकुर भाटिया, आकाश खुराना और दिलनाज़ ईरानी भी हैं। यह आने वाले 10 दिसंबर से डिज़नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *