शादी से पहले विक्की के घर पहुंची कैटरीना, सफ़ेद साड़ी में आईं नजर

कैटरीना कैफ जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह विक्की कौशल के साथ शादी करने जा रहीं हैं। दोनों की शादी को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। अब अभिनेत्री का परिवार भी राजस्थान निकल चुका है। कुछ सूत्रों का कहना है कि आज यानी सोमवार (6 दिसंबर) को शादी के लिए विक्की और कैटरीना भी जयपुर के लिए निकलने वाले हैं। आने वाले 7 दिसंबर से शादी की रस्मे शुरू हो जाएगी।

वहीं 9 दिसंबर को यह कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। वैसे अब तक, शादी को लेकर इस कपल ने कोई पुष्टि नहीं की है। बीते कल ही कैटरीना, उनकी मां, भाई और बहन के साथ विक्की कौशल के घर पहुंची। बीते कल की रात के समय कैटरीना को परिवार के साथ विक्की कौशल के मुंबई स्थित घर पर पहुंचते हुए देखा गया। यहाँ कैटरीना कैफ एक सफेद रफल साड़ी में ड्रॉप-डेड-गॉर्जियस लग रही थी। साड़ी को उन्होंने सीक्विन ब्लाउज और स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स के साथ पेयर किया गया था।

वहीं दोनों की इस भव्य शादी के लिए राजस्थान जाने से पहले, इसे दोनों परिवारों का एक गेट-टुगेदर माना जा रहा है। बीते कल उनकी मां ने हरे रंग का सलवार सूट पहना था। आपको बता दें कि कैटरीना और विक्की की शादी 9 दिसंबर को होने जा रही है और ये कपल अब तक अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं बोला है। हालाँकि यह खबर है कि आज दोनों के परिवार के साथ यह कपल भी अपनी शादी के लिए राजस्थान निकलने वाले हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *