विज्ञापन चस्पा करना भारी पड़ा, 6 संस्थानों पर जुर्माने की कार्रवाई

रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर अभियान चलाकर नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू, उप अभियंता अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में अभियान चलाकर नगर निगम जोन क्रमांक 3 क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय सम्पति पर अपना अवैध प्रचार विज्ञापन चस्पा कर शासकीय सम्पति का विरुपण किये जाने पर सम्बंधित विभिन्न 6 संस्थानों फिजियो केयर पर 5000 रूपये, ओम मोटर गैरेज पर 3000 रूपये, हैंड्स अप पर 2000 रूपये, कॉस्मो एक्सपो पर 4000 रूपये, रिवाज पर 7000 रूपये और आरम्भ प्री स्कूल पर 8000 रूपये इस प्रकार कुल 6 संस्थानों के सम्बंधित संचालकों पर कुल 29000 रूपये का जुर्माना उन्हें प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए करने की कार्यवाही की गयी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *