अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन एवं वार्षिक स्नेह मिलन समारोह 15 दिसंबर को बिलासपुर में

नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण सहित अधिवेशन पत्रिका का भी होगा विमोचन
सक्ती-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन एवं वार्षिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता एवं सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील रामदास रायपुर के मार्गदर्शन में आगामी 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की न्याय धानी बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित मुरारका भवन में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से पंजीयन, सुबह 9:30 बजे से स्वल्पाहार, सुबह 10:00 बजे सेवा के कार्य–स्थानीय बिलासपुर के सत्य साईं मूक बधिर कन्या पुनर्वास केंद्र में उपयोगी वस्तुओं का वितरण,कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में फल एवं बिस्किट का वितरण, तथा तालापारा सेवा बस्ती में सेवा के कार्य सहित बच्चों को पुरस्कार वितरण होगा, 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के प्रथम वार्षिक अधिवेशन को लेकर सम्मेलन की जिला तथा स्थानीय इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य तत्परता से जुटे हुए हैं, तथा 15 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ प्रथम सत्र प्रारंभ होगा, जिसमें भगवान अग्रसेन जी की आरती, परिचय, नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, आगंतुक अतिथियों/ प्रतिनिधियों का स्वागत-अभिनंदन समारोह, सुबह 12:30 बजे से अतिथि उद्बोधन,अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के प्रांतीय पदाधिकारियों का प्रतिवेदन तथा बजट की प्रस्तुति, दोपहर 1:00 बजे से वर्तमान समय में शादी- ब्याह में भोजन की बर्बादी को लेकर आपस में परिचर्चा का कार्यक्रम तथा परिचर्चा के तहत होने वाले निर्णय को मंच के माध्यम से पारित करवाना, दोपहर 1:30 बजे अलग-अलग समस्त इकाइयों के अध्यक्ष  बबीता अग्रवाल भिलाई रायपुर इकाई, शीतल लाठ बिलासपुर इकाई, भगवती अग्रवाल कोरबा इकाई, डिंपल अग्रवाल सरिया, इकाई उषा कलानोरिया बाराद्वार इकाई,  प्रेमलता गोयल अंबिकापुर इकाई, द्वारा अपने क्षेत्रों में किए गए समस्त कार्यक्रमों की जानकारी एवं कार्यों का नियोजन, दोपहर 2:30 बजे से भोजन, दोपहर 3:00 बजे से स्थानीय पदाधिकारियों तथा सम्मेलन के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, दीप प्रज्वलन,गणेश वंदना, स्वागत गीत, स्वागत सम्मेलन के अवसर पर पत्रिका का विमोचन, मुख्य वक्ताओं, विशिष्ट अतिथि, मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष उद्बोधन, शाम 4:30 बजे सम्मेलन की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों का सम्मान समारोह होगा, तथा 15 दिसंबर को होने वाले आयोजन को लेकर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के सदस्यों ने बताया कि शाम 4:30 से आयोजित समारोह में प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुनील रामदास, प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.रश्मि बुधिया प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे, तथा इस दौरान 15 दिसंबर के समस्त कार्यक्रम में शामिल होने हेतु अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल को भी आमंत्रित किया गया है, तथा इस अवसर पर समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं पौधे भेंट कर सम्मान किया जाएगा एवं शाम 5:30 बजे चाय तथा स्वल्पाहार के साथ अधिवेशन का समापन होगा, उल्लेखित हो कि अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के होने जा रहे इस प्रथम वार्षिक अधिवेशन एवं स्नेह मिलन समारोह को लेकर डॉक्टर  अनीता अग्रवाल के नेतृत्व में पूरी टीम तत्परता से जुटी हुई है, एवं समस्त इकाइयों के पदाधिकारी सदस्यों को अधिवेशन को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों को बिलासपुर लाने का भी आग्रह किया गया है, इस
अवसर पर प्रकाशित अधिवेशन पत्रिका में भी समस्त सेवा कार्यों को स्थान दिया जाएगा साथ ही आगामी दिनों की कार्य योजनाओं को भी इसमें उल्लेखित किया जाएगा, तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने अधिवेशन के अवसर पर प्रकाशित होने वाली पत्रिका के लिए समस्त जिला तथा स्थानीय इकाइयों के सदस्यों को अपनी शाखाओं में संपादित कार्यक्रमों की फोटो के साथ जानकारी एवं अपने कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों की फोटो के साथ सूची अविलंब प्रांतीय कार्यालय को प्रेषित करने की अपील की है, जिससे समय पर प्राप्त होने वाली जानकारियों को पत्रिका में स्थान दिया जा सके

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *