टीवी की मशहूर अदाकारा हिना खान आजकल सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट के कारण बहुत चर्चाओं में हैं। उन्होंने एक बार फिर से अपनी फोटोज से प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वो नए फोटोशूट में बिल्कुल परी जैसी दिखाई दे रही हैं। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नए फोटोशूट की कुछ फोटोज साझा की हैं। इस ऑउटफिट में वो परियों जैसी दिखाई दे रही हैं।
वही हिना खान की इस फोटोशूट में हिना खान का चुलबुला अंदाज नजर आ रहा है। वो फोटोशूट के चलते मशख़री करते हुए भी पोज दे रही हैं। इन्होंने क्रीम कलर का ऑउटफिट पहनकर ये फोटोशूट कराया है। इस के चलते उनकी तस्वीरों में फॉग भी दिखाई दे रहा है। हिना खान टेलीविज़न की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं।
बता दे कि हिना खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टेलीविज़न सीरियल से अपनी विशेष पहचान बनाई है। हिना खान ने बिग बॉस में भी भाग लिया जिसके पश्चात् से वो और अधिक लोकप्रिय हो गईं थीं। वही हिना खान जो भी पोस्ट शेयर करती है वो मिनटों में वायरल हो जाती है, तथा उन्हें प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिलता है।