रायपुर। परिचित युवक ने घर की आलमारी में रखे चैक से वृद्ध के खाते से पांच लाख रुपए विथड्राल कर लिया। कोतवाली पुलिस ने बैरन बाजार होलीक्रॉस स्कूल के सामने रहने वाले मो. मोहसिन खान 92 की रिपोर्ट पर धारा 318-4,338,336-3,340-2,का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मोहसिन खान का परिचित युवक मो इलियास का उसके घर आना जाना था।
इस युवक ने पिछले माह 27 नवंबर को आलमारी में रखे 3 चैक निकाल कर फर्जी हस्ताक्षर कर मोहसिन के एकाउंट से 5.25 लाख रुपए निकाल लिए धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।