रायपुर: आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी, उप अभियंता अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 में जलविहार कॉलोनी में सफाई में बाधक पाटों को अभियान चलाकर तोड़ा गया और सफाई की बाधा को दूर किया गया। जोन 3 द्वारा वार्ड क्रमांक 47 क्षेत्र अंतर्गत दो भवन स्वामियों पर सीएन्डडी वेस्ट मिलने पर कुल 15000 रूपये जुर्माना किया गया।