16 दिसंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगे राहुल गांधी

देहरादून: 4 दिसंबर को देहरादून में बीजेपी की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के जवाब में कांग्रेस ने भी राहुल गांधी की रैली कराने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आने वाली 16 दिसंबर को राहुल गांधी की रैली का आयोजन देहरादून में किया जाएगा। इस के चलते वे सैनिक सम्मान समारोह रैली व जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि जनसभा के लिए स्थान अभी निर्धारित नहीं किया गया है। जल्द ही पूरी रणनीति तैयार कर ली जाएगी।
वही आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां आरम्भ कर दी हैं। बीजेपी के सभी बड़े नेता पहले ही अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के किसी बड़े नेता का अभी तक एक भी दौरा नहीं हुआ है। वहीं, अब चुनावी दौरे पर राहुल गांधी देहरादून आएंगे। हालांकि, कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार को पहले ही धार देना आरम्भ कर दिया था। इसकी कमान प्रदेश में पूर्व सीएम एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने स्वयं संभाली हुई है। वे निरंतर प्रदेश में दौरे कर रहे हैं।
इसके साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत ने अब राज्य के युवाओं पर ध्यान दिया है, उन्होंने आग्रह किया कि युवा विद्यार्थी उनसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूटयूब से जुड़ें। पूर्व सीएम ने अपने कार्यकाल की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि तीन वर्ष में 32 हजार से अधिक व्यक्तियों को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति का उनका रिकॉर्ड श्रेष्ठ रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि विकास ही आर्थिक सफलता का आधार है। राज्य में पूंजी निवेश जुटाकर विकास के जरिए आर्थिक संसाधन उत्पन्न किए जा सकते हैं। यह भी बताया कि ऐसा करने के लिए उन्हें ब्यूरोक्रेसी की सहायता की जरुरत नहीं है, बल्कि वह ब्यूरोक्रेसी का ऐसा करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए प्रदेश में एक स्वस्थ्य, सामाजिक वातावरण बनाना जरुरी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *