‘चका चक’ गानें पर नाचते नजर आई सारा अली खान और अनन्या पांडे, वीडियो वायरल

बॉलीवुड सितारें प्रशंसकों का मनोरंजन करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। कभी सोशल मीडिया पर कभी सिल्वर स्क्रीन पर तो कभी अवॉर्ड फंक्शन्स में सितारें अपनी परफॉर्मेंस से प्रशंसकों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में इंडस्ट्री की दो क्यूट स्टार किड्स ने साथ में डांस परफॉर्मेंस दी। सारा अली खान एवं अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों साथ में डांस करती दिखाई दे रही हैं। दोनों सारा अली खान की आगामी मूवी अतरंगी रे के सांग पर डांस कर रही हैं।
वही इंस्टाग्राम पर सारा अली खान ने इस डांस वीडियो की क्लिप भी साझा की है। इस क्लिप में दोनों साथ में जबरदस्त डांस कर रही हैं। दोनों के स्टेप्स हूबहू एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री की परफॉर्मेंस देखकर लग रहा है कि दोनों ने इस जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए बहुत मेहनत भी की है। सारा जहां एक ओर कलरफुल प्रिंटेड फ्लोरल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं तो वहीं प्रिंटेड डार्क ब्लू लॉन्ग ऑउटफिट में अनन्या पांडे नजर आ रही हैं। दोनों सारा अली खान की अतरंगी रे के सांग चका चक पर नाच रही हैं। इस सांग को श्रेया घोषाल ने गाया है तथा ये गाना पहले से ही लोगों का फेवरेट बन गया है।

वीडियो साझा करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा कि- चकाचक गर्ल्स। ठुमका और ट्विर्ल्स। मेरी प्यारी अनन्या पांडे ने इसे बहुत जल्दी सीख लिया। @ananyapanday। ये परफॉर्मेंस दोनों की मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड, 2021 के अवसर पर देखने को मिली। कई सारे प्रशंसकों को भी स्टार किड्स की ये डांस परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई है। एक यूजर ने लिखा- आप दोनों बहुत प्यारी लग रही हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अन्नी और सारा मेरी दो सबसे प्यारी अभिनेत्री हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *