शादी की चौथी सालगिरह पर हर्ष ने दी भारती को बधाई

अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वाली भारती सिंह इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। वैसे आज भारती सिंह की शादी की सालगिरह है और इस मौके पर उनके पति ने उन्हें विश किया है। आपको बता दें कि इस कपल ने अपने शादी के बेहतरीन 4 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में अपनी फोर्थ वेडिंग एनिवर्सरी पर हर्ष लिंबाचिया ने बेहद ही खास अंदाज में भारती सिंह से अपने प्यार का इजहार किया है। आप सभी जानते ही होंगे कि हर्ष और भारती एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।

वहीं दोनों के प्यार की झलक कई बार टीवी स्क्रीन पर तो कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिल चुकी है। अब इसी क्रम में एक बार फिर हर्ष लिंबाचिया ने भारती सिंह को खास होने का एहसास कराया है। जी दरअसल आज अपनी शादी की सालगिरह पर हर्ष लिंबाचिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और भारती की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों को साझा करते हुए हर्ष ने कैप्शन में भारती के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा है।
जी दरअसल अपने प्यार भारती के लिए हर्ष ने लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी माय लव, मेरी जिंदगी में आने के लिए थैंक यू’। केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ हर्ष ने रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट की है। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में जहां हर्ष व्हाइट कलर की टी-शर्ट और पर्पल जैकेट पहने हुए दिखाई दे रही हैं वहीं भारती ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई नज़र आ रही हैं। आप सभी को बता दें कि भारती और हर्ष ने 3 दिसंबर साल 2017 में शादी की थीं और दोनों के शादी के फोटोज खूब सुर्ख़ियों में रहे थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *