PM मोदी को ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया सम्मान मिलने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर। PM मोदी को ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया सम्मान मिलने पर CM साय ने बधाई दी। साय ने कहा, भारत के गौरव का स्वर्णिम क्षण आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किया जाना भारत के लिए एक ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण है। यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि नए आत्मविश्वासी भारत का सम्मान है।

यह अलंकरण भारत की तेज़ी से बढ़ती वैश्विक साख, विश्वासयोग्य साझेदार की पहचान और प्रधानमंत्री जी के सशक्त, दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति का प्रमाण है। आज 140 करोड़ भारतीय, विश्व समुदाय के बीच अपने राष्ट्र को और अधिक आदर व सम्मान के साथ खड़ा देखते हुए गर्व से अभिभूत हैं। प्रधानमंत्री को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हृदय से बधाई एवं अभिनंदन। भारत का मान, भारत का अभिमान।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *