टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद को अपने ड्रेस के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। मगर ये एक्सपेरिमेंट प्रशंसकों को खास पसंद नहीं आता। हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज साझा की हैं जिनमें वो डार्क ग्रीन कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। फोटोज में वो बहुत ही हॉट अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
वही उर्फी इस नए ऑउटफिट में बहुत बोल्ड दिखाई दे रही हैं। वो हमेशा ही अपने हॉट अंदाज से अपने प्रशंसकों को दीवाना बना देती हैं। उर्फी का सोशल मीडिया अकाउंट ऐसे ही बोल्ड एवं हॉट फोटोज से भरा हुआ है। प्रत्येक फोटो में प्रशंसकों को कुछ अलग देखने को मिलेगा। वही सोशल मीडिया पर उर्फी की ये फोटोज बहुत वायरल होती हैं।
इसके साथ ही इनके पोस्ट में प्रशंसक और हेटर्स दोनों के ढ़ेर सारे कमेंट भी आते रहते हैं। उर्फी की कई फोटोज के लिए ट्रोल भी किया जाता रहा है। वो बीते दिनों पब्लिक में अजीबोगरीब ड्रेस पहने हुए नजर आई थीं। वही इससे पहले उर्फी जावेद ने अपने एयरपोर्ट लुक से भी दंग कर दिया था जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर कट आउट ब्लैक टॉप पहने स्पॉट की गईं। लोग उन्हें बोलने लगे कि उन्होंने बैला हदीद की ड्रैस को पूर्ण रूप से कॉपी किया है जिसके लिए लोग उन्हें ‘सस्ती वर्जन ऑफ बैला हदीद’ कहकर पुकारने लगे।