ब्लैक साड़ी में दीपिका पादुकोण ने ढाया कहर, रणवीर बोले- ‘डेथ ही हो गई’

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जितनी बेहतरीन एक्टिंग करती हैं, उनका फैशन सेंस भी उतना ही है। यूं तो बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को फैशनेबल ड्रेस में देखा जाता है। मगर जब दीपिका तैयार होकर निकलती हैं, तो सभी की निगाहें उन पर थम जाती हैं। अब दीपिका पादुकोण ने ब्लैक साड़ी में गजब ढा दिया है।
दीपिका पादुकोण ने डिजाइनर सब्यासाची की बनाई ब्लैक साड़ी को एक प्रोग्राम के लिए पहना। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई बेहतरीन फोटोज साझा की हैं। इन फोटोज को देख प्रशंसकों के दिल एक बार फिर दीपिका पर आ गया है। वहीं दीपिका पादुकोण के सबसे बड़े प्रशंसक और उनके हस्बैंड रणवीर सिंह का कहना ही कि फोटोज देख उनकी जान ही निकल गई है।
वही रणवीर सिंह ने दीपिका की तस्वीरों पर टिप्पणी की, ‘डेथ ही हो गई।’ इसके साथ उन्होंने ढेरों हार्ट इमोजी लगाई। रणवीर की इस टिप्पणी पर भी कई प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘आपकी डेथ हो गई इस तस्वीर से तो लाखों डेथ बॉडी भी जिंदा हो गई होगी।’ रणवीर के अतिरिक्त हॉलीवुड स्टार विक्टोरिया बेकहम ने भी दीपिका की तस्वीरों पर कमेंट किया है। बता दे कि दीपिका पादुकोण एवं उनके हस्बैंड रणवीर सिंह के बार फिर साथ में स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं। दोनों फिल्म ’83’ में कपिल देव एवं रोमी भाटिया की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *