मालदीव में वेकेशन मना रहे है मलाइका-अर्जुन, सामने आई एक्ट्रेस की ये बेहतरीन तस्वीरें

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एवं अर्जुन कपूर आरम्भ से ही अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। दोनों के रिलेशनशिप में प्रशंसकों से लेकर पैपराजी तक सभी को बहुत दिलचस्पी रही है। ऐसे में मलाइका-अर्जुन से संबंधित कोई भी अपडेट सुर्खियों में जगह ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बीते दिनों खबर आई थी कि मलाइका एवं अर्जुन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों अपने रिलेशनशिप को समाप्त करने वाले हैं।
मलाइका और अर्जुन साथ में क्रिसमस और न्यू ईयर भी सेलिब्रेट नहीं करने वाले हैं। मगर अब दोनों ने ब्रेकअप की इन अफवाहों को अपने अंदाज में खारिज कर दिया है। अर्जुन कपूर एवं मलाइका अरोड़ा इन खबरों के मध्य मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं। अब दोनों ने अपनी फोटोज साझा कर अफवाहों का खंडन कर दिया है। फोटोज में दोनों को रिजॉर्ट और बीच पर एन्जॉय करते देखा जा सकता है।
इन फोटोज से जाहिर है कि यह कपल साथ है तथा खुश भी है। दोनों वेकेशन में व्यू और बीच का मजा ले रहे हैं। अर्जुन कपूर एवं मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *