पत्नी कश्मीरा का बेडरूम वीडियो शेयर कर कृष्णा अभिषेक ने दी जन्मदिन की बधाई, हुए ट्रोल

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक की वाईफ कश्मीरा शाह ने 2 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया किया। इस विशेष अवसर पर कृष्णा ने कश्मीरा की कुछ बोल्ड फोटोज का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह बहुत बोल्ड दिखाई दे रही हैं। उनके प्रशंसकों को यह वीडियो बेहद पसंद आया तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर पत्नी कश्मीरा का वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। वीडियो में कश्मीरा बहुत हॉट लग रही हैं। कई प्रशंसकों ने कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश किया है वहीं, कुछ लोगों ने कृष्णा को ट्रोल करना आरम्भ कर दिया। वीडियो को पोस्ट करते हुए कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे लिए तुम अभी भी वैसी हो, जिससे मैं पहली बार मिला था। मेरे लिए तुम हमेशा 33 वर्ष की ही रहोगी’।

पहली फोटो में कश्मीरा बेडरूम में बोल्ड पोज देती दिखाई दे रही हैं। कुछ उपयोगकर्ता यह वीडियो देखकर भड़क गए तथा कृष्णा को जमकर खरी-खोटी सुनाना आरम्भ कर दिया। एक शख्स ने लिखा,  कुछ तो शर्म करो कृष्णा। दूसरे ने कमेंट किया, पहला आदमी देखा है जो अपनी पत्नी को पब्लिकली एक्सपोज करता है। वहीं किसी ने लिखा, कुछ पर्सनल भी रखो भाई। बता दें कि कृष्णा के साथ कश्मीरा की दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन से शादी की थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *