नए विधानसभा भवन में अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की प्रेस कांफ्रेंस

रायपुर। नए विधानसभा भवन में आज अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस ली। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी जी एस सलूजा सहित विधानसभा के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने गुलदस्ता देकर अगुवानी की और उनके कक्ष तक ले गए। आज प्रथम दिन होने के कारण सभी पत्रकारों का गुलाब का फूल देकर स्वागत भी किया गया। इस अवसर जनता से रिश्ता के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता और राज. संपादक ज़ाकिर घुरसेना ने विस अध्यक्ष से मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

छत्तीसगढ़ के संसदीय इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य गठन के बाद 25 वर्षों में यह पहली बार होगा जब विधानसभा का सत्र रविवार के दिन से शुरू होगा। शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक नवनिर्मित विधानसभा भवन में चलेगा। यह सत्र इसलिए भी खास है क्योंकि 14 दिसंबर को ही विधानसभा का स्थापना दिवस है, जिसकी याद में सत्र का पहला दिन इसी तारीख को रखा गया है।

दरअसल, राज्य बनने के बाद विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर 2000 को हुई थी और संयोगवश इस बार 14 दिसंबर का दिन रविवार को पड़ रहा है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए सत्र की शुरुआत इसी दिन से करने का निर्णय लिया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *