विजेता टीम को 11 लाख देने की घोषणा, बिलासपुर में लाइट-वेट टेनिस बॉल क्रिकेट-मैच

बिलासपुर। बिलासपुर में 28 दिसंबर से देश का सबसे बड़ा लाइट वेट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि, देश में पहली बार लाइट वेट टेनिस में विजेता टीम को 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इस मैच में क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम में आईपीएल की तरह भव्य आतिशबाजी के साथ चीयर्स लीडर देखने को मिलेगा। स्व. उषा देवी भंडारी विनीत कप टेनिस बॉल प्रीमियर लीग का आयोजन जिला खेल परिसर में होगा। विनीत कप आयोजन समिति के प्रमुख ईशान निक्कू भंडारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, उनकी मां स्व. उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता का यह 13 साल है।

यह आयोजन हर साल नए और वृहद रूप में होता है। यही वजह है कि प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि, भव्य आतिशबाजी सहित अन्य व्यवस्थाओं की वजह से बिलासपुरियंस इसे आईपीएल मैच की तरह सेलिब्रेट करते हैं। अब तक यह आयोजन लाइट वेट बॉल में मध्य भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता थी, जो इस साल 11 लाख 11 हजार 111 रुपए की इनामी राशि के साथ देश की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता बन गई है। यह आयोजन 28 दिसंबर से शुरू होकर 11 जनवरी तक चलेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *